अम्बाला: किसान आंदोलन के वजह से एशिया की सबसे बड़ी कपड़ा मार्केट के व्यापारियों का काम हुआ ठप
Ambala, Ambala | Apr 26, 2024 अपनी मांगों को लेकर पहले हाईवे और अब रेलवे लाइन पर धरने पर बैठे किसानों की वजह से अंबाला शहर स्तिथ एशिया की सबसे बड़ी कपड़ा मार्केट के व्यापारियों का काम ठप हो गया है। जिस मार्केट में पहले रौनक रहा करती थी अब वो सुनसान हो गई हैं। व्यापारियों की माने तो रोजाना उन्हे लाखो का नुकसान हो रहा है और उन्होंने सरकार से जल्द रास्ता खोलने की अपील की है।