अम्बाला: कांग्रेस द्वारा 8 उम्मीदवारों की घोषणा करने के बाद हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर साधा निशाना
Ambala, Ambala | Apr 26, 2024 लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों को लेकर अपने 8 उम्मीदवारों की घोषणा की है, इस देरी पर तंज कसते हुए हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि पूरा महीना लगा है इन्हें लिस्ट तय करने में, रोज इनकी लड़ाई हुई और अब लिस्ट बाहर आने के साथ साथ इनकी लड़ाई भी बाहर आ गई है। जो लड़ाई अंदर बैठ कर होती थी वो सड़कों पर आ गई है।