अम्बाला: कांग्रेस नेत्री चित्रा सरवारा ने लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों को लेकर भाजपा पर साधा निशान
Ambala, Ambala | Apr 26, 2024 कांग्रेस नेत्री चित्रा सरवारा ने आज अपने कार्यालय में आगामी लोकसभा चुनाव में उतारे जा रहे उम्मीदवारों को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि भाजपा खुद को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी मानती है। लेकिन भाजपा के पास हरियाणा में खुद के उम्मीदवार भी नहीं है। वह उन लोगों को टिकट दे रहे हैं जो अन्य पार्टियों को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं।