अम्बाला: नारायणगढ़ में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हाई कोर्ट के वकील के सहायक की मौत पुलिस ने करवाया शव का पोस्टमार्टम
Ambala, Ambala | Apr 26, 2024 नारायणगढ़ क्षेत्र में बीती रात काम से लौट रहे हरियाणा पंजाब हाईकोर्ट के वकील के सहायक की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर दे मारी जिस वजह से नरेश कुमार घायल हो गया। उसे घायल अवस्था में सिविल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने चेक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। आज पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया।