अम्बाला: अनिल विज के इनकम वाले बयान पर पलटवार: कांग्रेस नेत्री चित्रा बोली- उनके परिवार की आय राहुल गांधी से ज्यादा
Ambala, Ambala | Apr 26, 2024 हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज के " मेरी और राहुल की इनकम बराबर करवा दो" बयान पर कांग्रेस नेत्री चित्रा सरवारा ने पलटवार किया है। चित्रा ने कहा कि अनिल विज की इनकम राहुल गांधी के बराबर करने या होने की बात पर तो वह कुछ कह नहीं कह सकती, लेकिन पूरे शहर के लोगों में यह अटकलें चर्चाओं में है कि उनके परिवार की इनकम राहुल गांधी से ज्यादा जरूर हो चुकी है।