बांसगांव: सखरूआ के प्रधान से असवनपार चौराहे के पास लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो अभियुक्तों को गगहा पुलिस ने भेजा जेल
गगहा थाना क्षेत्र के सखरूआ के ग्राम प्रधान ने गगहा थाने में तहरीर देकर बताया कि वह अपने पहचान की एक महिला को रिसीव करने के लिए देवरिया रेलवे स्टेशन पर रविवार को गये हुए थे। महिला को लेकर देवरिया बार्डर को पार करके गगहा थाना क्षेत्र के असवनपार चौराहे से 100 मीटर आगे गए। जहाँ कुछ अज्ञात व्यक्ति सड़क पर खड़े थे। जिन्होंने उनकी बाइक को रोककर चाबी ले लिया था।