बांसगांव: लोकसभा बांसगांव से लगातार चौथी बार जीत दर्ज करने वाले सांसद कमलेश पासवान को नरेन्द्र मोदी ने दिया मंत्री बनने का न्यौता
नरेन्द मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। मंत्री बनने वालों की सम्भावित सूची में यूपी की बांसगांव (सुरक्षित) संसदीय सीट से चौथी बार चुने गए कमलेश पासवान भी हैं। कमलेश को रविवार की सुबह करीब 10.30 बजे फोन आया। उन्हें बताया गया कि आज शाम को मंत्री पद की शपथ लेनी है। कमलेश पासवान बांसगांव लोकसभा सीट से 2009 से लगातार जीत रहे हैं।