सम्भल में आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा चलाया जा रहा है विशेष अभियान 3 क्विंटल मिलावटी पनीर कराया गया नष्ट वीडियो को शेयर करने की अपील
ग्राम मातीपुर में भारत डेरी पर की गई कार्रवाई
यूपी के जनपद सम्भल में जिलाधिकारी के निर्देशानुसार त्योहारों एवं आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग के प्रवर्तन दल द्वारा पूरे जनपद संभल में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच हेतु सघन निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। जिसके क्रम में आज दिनांक 29 अक्टूबर 2026 को ग्राम मातीपुर, थाना असमोली स्थित भारत डेरी पर छापेमार कार्यवाही की गई, जिसमें नज़ारुल हसन द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा पनीर निर्माण का कार्य किया जाता है। मौके पर लगभग 3 कुंतल पनीर भंडारित पाया गया, एवं विभिन्न प्रकार के अपमिश्रकों के खाली कट्टे व रैपर्स पाए गए। जिनको पारिस्थितिकजन्य साक्ष्य मानते हुए मिलावट की संभावना के दृष्टिगत पनीर का नमूना जांच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किया गया एवं समस्त स्टॉक 3 कुन्तल पनीर को तत्काल नष्ट कराया गया है। साथ ही उपरोक्त के संबंध में नोटिस जारी किया गया जिसके संतोषजनक जवाब ना दिए जाने पर खाद्य पंजीकरण निलंबित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त रियाजुल हसन पुत्र अफसर अली ग्राम मातीपुर के प्रतिष्ठान से पनीर का नमूना प्रयोगशाला प्रेषित किया गया। नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। टीम में मानवेन्द्र सिंह, सहायक आयुक्त, खाद्य II एवं राजीव कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।