सम्भल में वाहनों के विशेष कर ई रिक्शा और ऑटो से आवागमन मे प्रतिदिन भीषण जाम की स्थिति का सामना करना पड़ रहा था जिसको दृष्टिगत रखते हुए आज संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया वीडियो को शेयर करने की अपील
यूपी के जनपद सम्भल में नगर मजिस्ट्रेट संभल के साथ क्षेत्राधिकार संभल एवं सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी संभल के साथ नगर संभल का भ्रमण किया गया क्योंकि प्रमुख दैनिक अखबारों में प्रकाशित हो रही शिकायतों में मुख्य मार्ग व्यस्त बाजारों और प्रमुख चौराहा पर वाहनों के विशेष कर ई रिक्शा और ऑटो से आवागमन मे प्रतिदिन भीषण जाम की स्थिति का सामना करना पड़ रहा था जिसको दृष्टिगत रखते हुए आज संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया नगर संभल में पूर्व से प्रतिबंधित क्षेत्र यथावत रखे गए हैं तथा प्रतिबंधित क्षेत्र में कोई भी ई रिक्शा नहीं पाया गया है एवं इसके अतिरिक्त यशोदा चौराहा से शंकर चौराहा तक दोनों और बैरियर लगाकर ई रिक्शाओं को प्रतिबंध कर दिया गया है तथा समस्त टीम के साथ गाड़ियों से नगर संभल/ पूरे कस्बे का निरीक्षण भी किया गया है।