संध्या चौपाल का आयोजन
जिलाधिकारी, खगड़िया श्री विक्रम वीरकर के निर्देशानुसार बाढ़ पूर्व तैयारी के आलोक में परबत्ता अंचल अंतर्गत पंचायत तेम्था करारी में संध्या चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में अंचल अधिकारी, परबत्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी, परबत्ता, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, परबत्ता, जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।
संध्या चौपाल के दौरान ग्रामीणों एवं आम नागरिकों को बाढ़ के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, आपदा की स्थिति में बचाव एवं राहत के उपाय, सुरक्षित स्थानों पर जाने, नाव एवं अन्य बचाव संसाधनों के उपयोग तथा स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी आवश्यक सावधानियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
साथ ही, किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल प्रशासन को सूचना देने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए आम नागरिकों को जागरूक किया गया। चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को बाढ़ की संभावित स्थिति में सतर्क एवं सुरक्षित रहने के लिए आवश्यक तैयारियों की जानकारी भी दी गई।
5 views | Khagaria, Bihar | Aug 21, 2026