आज नगर परिषद खगड़िया में टाउन वेंडिंग कमिटी की बैठक साइबर DSP और सदर अस्पताल के अधीक्षक की उपस्थिति में सम्पन्न हुई
जिसमें स्टेशन रोड को NO Vending जोन घोषित किये जाने पर निर्णय हुआ.
इसके साथ ही ROB से फुट ओवर ब्रिज तक चिन्हित किये गए जगह पर फुटकर विक्रेता को व्यापार करने का निदेश हुआ.
इसके अलावा नये निर्मित किये जा रहे वेंडिंग जोन बखरी स्टैंड के पास बांध के समीप भूमि पर चिन्हित लोगों को विक्रय करने हेतु पुनर्वासित करने पर निर्णय हुआ.