संध्या चौपाल का आयोजन
बाढ़ पूर्व तैयारी के आलोक में परबत्ता अंचल अंतर्गत पंचायत तेम्था करारी में संध्या चौपाल का आयोजन किया गया। उक्त चौपाल में अंचल अधिकारी, परबत्ता; प्रखंड विकास पदाधिकारी, परबत्ता; प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, परबत्ता; जनप्रतिनिधिगण एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।
संध्या चौपाल के दौरान उपस्थित ग्रामीणों एवं आम नागरिकों को बाढ़ से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं। विशेष रूप से बाढ़ के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, आपदा की स्थिति में बचाव एवं राहत के उपाय, सुरक्षित स्थान पर जाने, नाव एवं अन्य बचाव संसाधनों के उपयोग तथा स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी आवश्यक सावधानियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
साथ ही, किसी भी आकस्मिक स्थिति में प्रशासन को तत्काल सूचना देने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने हेतु आम नागरिकों को जागरूक किया गया।
3 views | Khagaria, Bihar | Aug 21, 2026