#चित्रकूट
विकासखण्ड मानिकपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत रुखमा खुर्द के मजरा बंदरी पुरवा गांव में संपर्क मार्ग की गंभीर समस्या को लेकर बुन्देलखण्ड मुक्ति मोर्चा एवं समस्त ग्रामवासियों द्वारा शुरू किया गया अनिश्चितकालीन अनशन लगातार जारी है।
लगातार हुई बारिश के कारण गांव को जोड़ने वाला पुल बह जाने से बंदरी पुरवा का संपर्क मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया है। इससे ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
अनशन के दौरान पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की। हालांकि, अधिकारियों की ओर से संतोषजनक एवं ठोस आश्वासन न मिलने के कारण ग्रामीणों ने अनशन समाप्त नहीं किया और आंदोलन अनवरत जारी रखने का निर्णय लिया है।
📌 ग्रामीणों की प्रमुख मांगें
🔹 बंदरी पुरवा में तत्काल वैकल्पिक रास्ते की व्यवस्था की जाए।
🔹 बारिश में बह चुके पुल का शीघ्र पुनर्निर्माण कराया जाए।
🔹 ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों के लिए सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित किया जाए।
🔹 बंदरी पुरवा के लिए स्थायी संपर्क मार्ग का निर्माण कराया जाए।