फर्रुखाबाद: शहर के एक नर्सिंग होम में हुई प्रसूता की मौत के मामले में क्षेत्राधिकारी नगर अभय वर्मा ने दी जानकारी
मामले में सीओ अभय वर्मा ने बताया संध्या नाम की एक महिला कादरी गेट थाना क्षेत्र की निवासी थी उसकी शादी मैनपुरी जनपद में हुई थी। 10 जून को उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां एक बच्चे को जन्म दिया। परिजनों द्वारा बताया गया कि उसके मुंह से झाग आने लगा और इलाज के दौरान मौत हो गई है। मामले की जानकारी सीएमओ को दी गई थी मौके पर टीम आई है। जांच पड़ताल कर रही है