प्रतापगढ़: कटरा मेदनीगंज के युवक हत्या मामले में गिरफ़्तारी की मांग को लेकर परिजन पहुंचे एसपी कार्यालय, लगाई न्याय की गुहार
देहात कोतवाली के कटरा मेदनी गंज निवासिनी मुमताज बेगम ने मंगलवार को दोपहर 2:30 पर एसपी को शिकायती पत्र दिया। आरोप लगाया कि उनके बेटे अमन राइन की हत्या 16 अक्टूबर को इलाके के रहने वाले सूरज और राजू ने किया।दोनों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया लेकिन किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई।मामले में न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग की गई।