प्रतापगढ़: पट्टी पुलिस ने दुष्कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
जनपद के थाना पट्टी के उप निरीक्षक अजीत सिंह मय हमराह कांस्टेबल सोनू यादव द्वारा सोमवार को दिन में 3:00 बजे के आसपास थाना क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान मुखबिर खास की सूचना पर दुष्कर्म के अभियोग में वांछित अभियुक्त इरफान अहमद उर्फ गुड्डू पुत्र अनवर अली निवासी बाभनपुर को पृथ्वीगंज तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया।