प्रतापगढ़: कृषि भवन प्रतापगढ़ में आयोजित दो दिवसीय कृषि मेले का उद्घाटन डीएम, एसपी और सीडीओ ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया
कृषि भवन परिसर में दो दिवसीय जनपद स्तरीय मिलेट्स महोत्सव कृषि मेला कार्यक्रम का डीएम संजीव रंजन व एसपी डॉ0 अनिल कुमार सीडीओ दिव्या मिश्रा के साथ उपस्थित होकर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। सभी नागरिकों संभ्रान्त व्यक्तियों को आयोजन पर धन्यवाद दिया गया । इस दौरान कस्टम हायरिंग केंद्र, खाद और कीट नाशक दवा का लाइसेंस का वितरण किया गया।