प्रतापगढ़: देहात कोतवाली क्षेत्र के राजगढ़ गांव में मामूली रंजिश के चलते दबंगों ने किशोर को मारी गोली, मेडिकल कॉलेज में भर्ती
देहात कोतवाली के राजगढ़ गांव में सोमवार को आदर्श उम्र करीब 17 वर्ष को मामूली रंजिश के चलते दबंगों ने गोली मार दी। घायल को जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है मंगलवार सुबह 7:00 बजे घटना की जानकारी देते हुए सीओ सिटी शिव नारायण वैष् ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।