प्रतापगढ़: रामपुर खंगाल गांव में जगतगुरु रामभद्राचार्य की श्रीमद् भागवत कथा की भजन संध्या में शामिल होंगे पवन सिंह
जगद्गुरु रामभद्राचार्य वर्तमान समय में प्रतापगढ़ जनपद के रामपुर खंगाल गांव में श्रीमद् भागवत कथा कह रहे हैं उनकी कथा को सुनने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। प्रतिदिन भजन संध्या में कोई ना कोई तारा भजन गायक उपस्थित रहता है तीसरे दिन की कथा में जहां खनिज देव चौहान रहे वहीं चौथे दिन मनोज तिवारी सांसद व अक्षरा सिंह उपस्थित हुई।