प्रतापगढ़: आँवला के किसानों की समस्या को लेकर कांग्रेस ने जिला कलेक्टर के समक्ष किया प्रदर्शन, सौंपा राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन
आँवला किसानो की समस्या को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार दोपहर 2 बजे जिला कलेक्ट्रट में प्रदर्शन किया। आरोप लगाया की वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट में जब से आँवाला को शामिल किया गया है, उसके बाद से किसानों की आय दोगुनी होने की बजाय लगातार कम होती जा रही है। कंपनियां किसानों की बजाय आढ़तियोंसे माल खरीदती है। किसानों को महज दो रुपए प्रति किलो ही मुनाफा मिल रहा है।