गया में कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सर्किट हाउस में किया प्रेस वार्ता, कहां- किसानों के प्रति सरकार है सजग
गया शहर के सर्किट हाउस में बिहार सरकार के कृषि मंत्री सह गया जिला प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने रविवार को प्रेस वार्ता को संबोधित किया. प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि किसानों के प्रति बिहार सरकार और केंद्र सरकार सजग है और तमाम तरह की योजनाएं कृषि विभाग द्वारा किए जा रहे. किसानों के लिए लाभ को बताया. इस दौरान कृषि विभाग द्वारा चलाए जा रहे हैं विभिन्न योजनाओं को उन्होंने प्रेस वार्ता में रखा है और किसानों को ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने के लिए कृषि मंत्री ने प्रेरित किया है और जागरूक किया है. उन्होंने कहा कि कल हमने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी किया है और जानकारी लिया है और लापरवाही पर सख्त हमने निर्देश भी दिया है अधिकारियों को. यूरिया खाद की अगर कोई कालाबाजारी करता है तो इसकी शिकायत मिलते ही 24 घंटे के अंदर उसे पर कठोर कार्रवाई की जाएगी.
#गयाजी
#गया_हो
#GayaPolice
#gayastation
#बिहार
#विजयसिन्हा
VIJAY KUMAR SINHA