शाहाबाद में पैतृक भूमि पर कब्जे का आरोप: पीड़ित परिवार महीनों से लगा रहा चक्कर, न्याय की गुहार
शाहाबाद (हरदोई): कोतवाली शाहाबाद एवं तहसील क्षेत्र के ग्राम आदलपुर मजरा रनुआपुर में वर्षों से खाली पड़ी पैतृक भूमि को लेकर विवाद एक बार फिर तूल पकड़ गया है। पीड़ित परिवार ने गांव के ही कुछ लोगों पर उनकी पैतृक जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया है।
पीड़ित परिवार के अनुसार, आरोपियों ने पहले तो जमीन के एक हिस्से पर कथित रूप से कब्जा कर लिया और अब शेष बची भूमि पर भी जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। इस मामले में न्याय पाने के लिए पीड़ित परिवार पिछले कई महीनों से राजस्व विभाग और पुलिस अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काट रहा है, लेकिन अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। पीड़ित पक्ष ने वरिष्ठ अधिकारियों से मामले की जांच कर अवैध कब्जा हटवाने और सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।
Hardoi, Hardoi | Sep 18, 2026