लालबर्रा: लालबर्रा में शांति समिति की बैठक संपन्न, त्योहारों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने पर हुआ विचार-विमर्श
लालबर्रा। स्थानीय पुलिस थाना परिसर में आगामी त्योहारों के मद्देनजर क्षेत्र में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के लिए शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। उपनिरीक्षक व थाना प्रभारी वैशाली उइके की अध्यक्षता तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) अभिषेक चौधरी एवं तहसीलदार श्री टेकाम की प्रमुख उपस्थिति में संपन्न हुई इस बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण बिं