बरहरुवा: बंगाल एसटीएफ ने बरहरवा से संदिग्ध आतंकी हमीम मंडल की कथित गर्लफ्रेंड को किया गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने संदिग्ध आतंकवादी हमीम मंडल की कथित गर्लफ्रेंड अर्पिता सरकार (22) को झारखंड के साहिबगंज जिला अंतर्गत बरहरवा थाना क्षेत्र के बेहबतपुर से बरहरवा थाना पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर शुक्रवार की रात्रि एसटीएफ की टीम उसे अपने साथ पश्चिम बंगाल के बर्धमान ले गई।