जिला अस्पताल स्थित NRC का सीएमएचओ तथा सिविल सर्जन ने किया निरीक्षण, भोजन की गुणवत्ता एवं वितरण व्यवस्था का लिया जायजा
–––
–––
जिला अस्पताल स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC) का मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खत्री, सिविल सर्जन डॉ. अनिल ओढ एवं पीडियाट्रिशियन द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में भर्ती बच्चों के उपचार एवं देखभाल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही बच्चों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता, पौष्टिकता एवं भोजन वितरण व्यवस्था का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने केंद्र में बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं एवं गुणवत्तापूर्ण पोषण उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।
#Raisen CM Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh
Raisen, Madhya Pradesh | Nov 29, 2026