आज़मनगर: आजमनगर: सालमारी में पूर्व आईपीएस शिवदीप लांडे ने चलाया जनसंपर्क अभियान
सालमारी में गुरुवार को दिन के तीन बजे पहुंचे हिंद सेना के प्रमुख पूर्व आईपीएस शिवदीप लांडे। इस दौरान उनके द्वारा जनसंपर्क अभियान चलाया गया और लोगों से मिलते हुए उन्होंने स्थानीय समस्याओं को भी सुना। वही पूर्व आईपीएस शिवदीप लांडे का कई जगहों पर अभिनंदन भी किया गया। इस दौरान कई स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।