चकबंदी प्रक्रिया से परेशान ग्राम सुरसेन के किसानों ने DM से लगाई गुहार, गांव को चकबंदी मुक्त कराने की मांग
राजापुर। तहसील राजापुर के ग्राम पंचायत सुरसेन के समस्त किसानों ने जिलाधिकारी चित्रकूट को प्रार्थना पत्र सौंपकर गांव को चकबंदी प्रक्रिया से मुक्त किए जाने की मांग की है। किसानों का आरोप है कि गांव में चकबंदी की प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से आगे नहीं बढ़ रही है और कई स्थानों पर भूमि को चकबंदी से बाहर रखा गया है।
प्रार्थना पत्र में किसानों ने बताया कि गांव के पश्चिम दिशा में सिंचाई विभाग द्वारा करीब 9 किलोमीटर लंबा बांध बनाए जाने से बड़ी मात्रा में कृषि भूमि जलमग्न रहती है, जिससे खेती प्रभावित होती है। वहीं पूर्व दिशा में अधिकांश भूमि ऊबड़-खाबड़ तथा दक्षिण-पूर्व दिशा में बड़े नाले के आसपास की भूमि होने का हवाला देते हुए किसानों ने चकबंदी से छूट दिए जाने की बात कही है।
Manikpur, Chitrakoot | Sep 15, 2026