हज़ारीबाग: कानूनी अधिकारों की जानकारी से सशक्त होंगे ग्रामीण
कानूनी अधिकारों की जानकारी से सशक्त होंगे ग्रामीण हजारीबाग के इचाक प्रखंड स्थित डाढ़ा पंचायत भवन में लीगल सर्विसेज डे के अवसर पर डालसा की ओर से जागरूकता शिविर लगाया गया। शिविर में आदिवासी और ग्रामीण समुदाय के लोगों को उनके संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई। डालसा के डिप्टी चीफ विकास कुमार सोनी ने निःशुल्क विधिक सहायता और न्यायिक प्रक्रिया की जानकारी देते हुए ग्रामीणों को शोषण और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किय