हज़ारीबाग: सुश्रुत कुमार सिंह ने MyGov क्विज सीरीज में टॉप किया, गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में करेंगे प्रतिनिधित्व
हजारीबाग: जुलु पार्क निवासी सुश्रुत कुमार सिंह ने MyGov Quiz Series में टॉप स्थान हासिल किया। इसके चलते वे 26 जनवरी गणतंत्र दिवस परेड में दिल्ली में अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे।सुश्रुत ने DPS से 12वीं और विनोबा भावे विश्वविद्यालय से BCA की पढ़ाई की है। वर्तमान में वे UPSC की तैयारी कर रहे हैं और उनका उद्देश्य जनता की सेवा करना है।