हज़ारीबाग: मुख्य न्यायाधीश ने किया हजारीबाग सिविल कोर्ट का निरीक्षण
झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री महेश शरदचंद्र सोनक ने शनिवार को हजारीबाग सिविल कोर्ट का निरीक्षण किया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री रंजीत कुमार ने उनका स्वागत किया और पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।मुख्य न्यायाधीश ने कोर्ट परिसर,न्यायिक कार्यप्रणाली और सुविधाओं का अवलोकन किया और त्वरित न्याय वितरण व कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश दिया