पटियाली: गंजडुंडवारा के नगला सिसैया में बधाई मांगने गईं मंगलमुखियों से दूसरे ग्रुप ने की मारपीट, दो लोग घायल
गंजडुंडवारा। नगला सिसैया में रविवार को बधाई मांगने गईं मंगलमुखियों के साथ दूसरे ग्रुप की चार मंगलमुखियों ने ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। घटना में शिवांगी उर्फ चांदनी और उनका शिष्य घायल हो गए। आरोप है कि दो साथियों को जबरन गाड़ी में बैठाकर ले गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराकर जांच शुरू की।