पटियाली: एसडीएम ने सिढपुरा क्षेत्र के 6 मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया, युवा मतदाताओं के पंजीकरण पर दिया जोर
पटियाली। शनिवार को विशेष अभियान दिवस पर एसडीएम पटियाली सुशांत सांवरे ने सिढ़पुरा के छह बूथों का निरीक्षण किया। इनमें जूनियर हाईस्कूल के बूथ संख्या 201 से 204 तथा प्राथमिक विद्यालय सिढ़पुरा द्वितीय के बूथ संख्या 205 व 206 शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान सभी बीएलओ उपस्थित मिले। एसडीएम ने युवा एवं छूटे मतदाताओं के फार्म-6 भरवाकर पंजीकरण कराने के निर्देश दिए।