चम्बा: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में ऐतिहासिक चौगान में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
Chamba, Chamba | May 2, 2024 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन गुरुवार को ऐतिहासिक चौगान में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान चौगान मैदान में 100 मीटर और 1500 मीटर दौड़ सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को 4 मई को आयोजित होने वाले समापन समारोह में सम्मानित किया जाएगा।