चौसा: भूतलक्षी प्रोन्नति की मांग को लेकर शिक्षक संघर्ष मोर्चा की बैठक, आंदोलन की बनी रणनीति
Chausa, Buxar | May 24, 2026 रविवार को 'ज़िला प्रारंभिक शिक्षक संघर्ष मोर्चा' की एक महत्वपूर्ण बैठक राजकीय बुनियादी विद्यालय परिसर में 3:00 बजे अपराह्न में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के ज़िला अध्यक्ष मो. आलमगीर अंसारी ने की। बैठक का मुख्य एजेंडा रेट्रोस्पेक्टिव प्रमोशन यानी भूतलक्षी प्रोन्नति की मांग को लेकर आगामी रणनीति तैयार करना था। सचिव अंजनी कुमार ने विस्तृत जानकारी दी।