संपतचक: लक्खीपुर कोली गांव: कुएं में गिरी नीलगाय को दो दिन बाद रेस्क्यू कर निकाला गया
लक्खीपुर कोली गांव के बधार में स्थित एक पुराने गहड़े कुएं में दो दिन पहले गिरी एक नीलगाय को शुक्रवार को दिन में करीब 2:00 बजे सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब 3 घंटे के मस्कट के बाद नीलगाय को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाला गया। रेस्क्यू के दौरान जेसीबी,रस्सियां एवं स्थानीय लोगों की मदद ली गई।