संपतचक: गौरीचक में जल जमाव से जनजीवन बेहाल, बीजेपी सांसद और राजद विधायक पर उठे सवाल #jansamasya
राजधानी पटना से सटे संपतचक प्रखंड के लंका कच्छुआरा पंचायत के गौरीचक नया टोला वार्ड नंबर 15 में बीच सड़क पर जल जमाव की गंभीर समस्या ने लोगों का जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित कर दिया है।इस मुहल्ला से जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से जाड़ा हो, गर्मी हो या बरसात का मौसम सभी मौसम में लोगों को जल जमाव से निजात नही मिलती।जन सुराज नेता राजू कुमार सक्रिय दिखें।