Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

उदयपुर में अवैध मॉडिफाइड बसों पर बड़ी कार्रवाई, 4 लग्जरी स्लीपर बसें सीज उदयपुर में अवैध मॉडिफाइड स्लीपर और लग्जरी बसों के खिलाफ बड़ा एक्शन हुआ है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने बलीचा तिराहे और अम्बेरी पुलिया पर औचक जांच अभियान चलाया। 15 बसों की जांच में नियमों का उल्लंघन मिलने पर 5 बसों के चालान काटे गए और करीब 1 लाख 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं गंभीर अनियमितताएं मिलने पर 4 लग्जरी स्लीपर बसों को मौके पर ही सीज कर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा और ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। यात्रियों से भी नियमों के पालन में सहयोग की अपील की गई है। #Udaipur #TransportDepartment #DLSA #LuxuryBus #SleeperBus RoadSafety

Dungarpur, Dungarpur | Jul 11, 2026

MORE NEWS

बांसवाड़ा। जिले में वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई। प्रशासन की मुस्तैदी के चलते नकल और फर्जीवाड़ा रोकने के लिए 16 परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।परीक्षा के लिए कुल 5,498 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। मुख्य गेट पर पुलिस जाब्ते द्वारा मेटल डिटेक्टर से गहन जांच, कपड़ों-जूतों और पहचान पत्रों की बारीकी से चेकिंग के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। परीक्षा दो पारियों (सुबह 10 से 1 बजे और दोपहर 3 से 5:30 बजे) में आयोजित हो रही है। केंद्रों पर सुबह से ही परीक्षार्थियों की लंबी कतारें देखी गईं। प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।

#BanswaraNews #SeniorTeacherExam #RPSC #RPSCExam #TeacherExam2026

बांसवाड़ा। जिले में वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई। प्रशासन की मुस्तैदी के चलते नकल और फर्जीवाड़ा रोकने के लिए 16 परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।परीक्षा के लिए कुल 5,498 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। मुख्य गेट पर पुलिस जाब्ते द्वारा मेटल डिटेक्टर से गहन जांच, कपड़ों-जूतों और पहचान पत्रों की बारीकी से चेकिंग के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। परीक्षा दो पारियों (सुबह 10 से 1 बजे और दोपहर 3 से 5:30 बजे) में आयोजित हो रही है। केंद्रों पर सुबह से ही परीक्षार्थियों की लंबी कतारें देखी गईं। प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। #BanswaraNews #SeniorTeacherExam #RPSC #RPSCExam #TeacherExam2026

Dungarpur, Dungarpur | Jul 12, 2026

डूंगरपुर। धम्बोला थाना क्षेत्र के बड़ी गांव स्थित वात्रक एनीकट में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। एनीकट में नहाने गए छह बच्चे गहरे पानी में चले गए, जिससे चार की डूबने से मौत हो गई। मृतकों में तीन सगे भाई-बहन हिना (24), प्रतीक (20), इशिता (15) और उनकी फुफेरी बहन रौनक (20) शामिल हैं। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दो बच्चों राजवीर और जयसिंह को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिन्हें सीमलवाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची धम्बोला थाना पुलिस ने चारों शवों को सीमलवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है।

#DungarpurNews #Dambhola #VatrakAnicut #AccidentNews #BreakingNews

डूंगरपुर। धम्बोला थाना क्षेत्र के बड़ी गांव स्थित वात्रक एनीकट में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। एनीकट में नहाने गए छह बच्चे गहरे पानी में चले गए, जिससे चार की डूबने से मौत हो गई। मृतकों में तीन सगे भाई-बहन हिना (24), प्रतीक (20), इशिता (15) और उनकी फुफेरी बहन रौनक (20) शामिल हैं। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दो बच्चों राजवीर और जयसिंह को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिन्हें सीमलवाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची धम्बोला थाना पुलिस ने चारों शवों को सीमलवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। #DungarpurNews #Dambhola #VatrakAnicut #AccidentNews #BreakingNews

Dungarpur, Dungarpur | Jul 12, 2026

देबारी-अहमदाबाद हाईवे पर पलटा तेज रफ्तार ट्रेलर, चालक गंभीर घायल, लंबा जाम

उदयपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में देबारी-अहमदाबाद हाईवे पर शनिवार को एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात प्रभावित हो गया। दुर्घटना में ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग टीम और प्रतापनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को ट्रेलर से बाहर निकालकर एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भिजवाया। इसके बाद क्रेन की सहायता से पलटे हुए ट्रेलर को सड़क से हटाने की कार्रवाई की गई।

#Udaipur #Debari #AhmedabadHighway #RoadAccident #TrailerAccident

देबारी-अहमदाबाद हाईवे पर पलटा तेज रफ्तार ट्रेलर, चालक गंभीर घायल, लंबा जाम उदयपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में देबारी-अहमदाबाद हाईवे पर शनिवार को एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात प्रभावित हो गया। दुर्घटना में ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग टीम और प्रतापनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को ट्रेलर से बाहर निकालकर एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भिजवाया। इसके बाद क्रेन की सहायता से पलटे हुए ट्रेलर को सड़क से हटाने की कार्रवाई की गई। #Udaipur #Debari #AhmedabadHighway #RoadAccident #TrailerAccident

Dungarpur, Dungarpur | Jul 11, 2026

प्रतापगढ़ में कुख्यात तस्कर जरीन खान पर बुलडोजर एक्शन, अवैध मकान ध्वस्त

प्रतापगढ़ में अपराधियों पर बुलडोजर एक्शन लगातार जारी है। इस बार अरनोद थाना क्षेत्र के नौगांवा में हिस्ट्रीशीटर और कुख्यात तस्कर जरीन खान के अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर निर्माण ध्वस्त कर दिया।
जरीन खान पर हत्या समेत एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं, जबकि उसके तीनों बेटे भी मादक पदार्थ तस्करी के मामलों में आरोपी हैं। पुलिस के मुताबिक चारागाह भूमि पर करीब 2 हजार वर्गफीट में अवैध निर्माण किया गया था। भारी पुलिस जाब्ते की मौजूदगी में कार्रवाई शांतिपूर्वक पूरी हुई। प्रशासन का कहना है कि अपराधियों की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

#Pratapgarh #BulldozerAction #PoliceAction #IllegalEncroachment

प्रतापगढ़ में कुख्यात तस्कर जरीन खान पर बुलडोजर एक्शन, अवैध मकान ध्वस्त प्रतापगढ़ में अपराधियों पर बुलडोजर एक्शन लगातार जारी है। इस बार अरनोद थाना क्षेत्र के नौगांवा में हिस्ट्रीशीटर और कुख्यात तस्कर जरीन खान के अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर निर्माण ध्वस्त कर दिया। जरीन खान पर हत्या समेत एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं, जबकि उसके तीनों बेटे भी मादक पदार्थ तस्करी के मामलों में आरोपी हैं। पुलिस के मुताबिक चारागाह भूमि पर करीब 2 हजार वर्गफीट में अवैध निर्माण किया गया था। भारी पुलिस जाब्ते की मौजूदगी में कार्रवाई शांतिपूर्वक पूरी हुई। प्रशासन का कहना है कि अपराधियों की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। #Pratapgarh #BulldozerAction #PoliceAction #IllegalEncroachment

Dungarpur, Dungarpur | Jul 11, 2026

चलती कार में जानलेवा स्टंट! शिल्पग्राम-फतेहसागर रोड का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग

उदयपुर की शिल्पग्राम से फतेहसागर रोड पर एक खतरनाक स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कार चालक चलती गाड़ी में ड्राइविंग सीट छोड़कर बगल वाली सीट पर बैठा नजर आ रहा है, जबकि कार सड़क पर दौड़ रही है। यह लापरवाही न सिर्फ ट्रैफिक नियमों का खुला उल्लंघन है, बल्कि राहगीरों की जान को भी गंभीर खतरे में डालने वाली हरकत है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में भारी नाराजगी है और उदयपुर पुलिस व ट्रैफिक विभाग से वाहन की पहचान कर चालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की जा रही है।

#Udaipur #UdaipurNews #ShilpgramRoad #FatehSagar #ViralVideo

चलती कार में जानलेवा स्टंट! शिल्पग्राम-फतेहसागर रोड का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग उदयपुर की शिल्पग्राम से फतेहसागर रोड पर एक खतरनाक स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कार चालक चलती गाड़ी में ड्राइविंग सीट छोड़कर बगल वाली सीट पर बैठा नजर आ रहा है, जबकि कार सड़क पर दौड़ रही है। यह लापरवाही न सिर्फ ट्रैफिक नियमों का खुला उल्लंघन है, बल्कि राहगीरों की जान को भी गंभीर खतरे में डालने वाली हरकत है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में भारी नाराजगी है और उदयपुर पुलिस व ट्रैफिक विभाग से वाहन की पहचान कर चालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की जा रही है। #Udaipur #UdaipurNews #ShilpgramRoad #FatehSagar #ViralVideo

Dungarpur, Dungarpur | Jul 11, 2026