पाली: पाली तहसील में कानूनगो के पद पर तैनात कलीम बाबू के सेवानिवृत्त होने पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने दी विदाई
Pali, Lalitpur | Sep 6, 2026 पाली तहसील में कानूनगो के पद पर तैनात कलीम बाबू के सेवानिवृत होने पर नगर पंचायत अध्यक्ष एवं उनकी टीम के साथ-साथ एसडीएम पाली व तहसील के कर्मचारियों ने उन्हें सम्मान पूर्वक विदाई दी। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए अन्य लोगों से भी उनकी कार्यशैली का अनुसरण कर किसानों की सार्थक तरीके से मदद करने की अपील की।