बड़वानी: बुद्धगांव और मोगरीखेड़ा में 'हितग्राही सम्मेलन' आयोजित, वक्ताओं ने आंबेडकर के विचारों पर प्रकाश डाला
बड़वानी भारत रत्न एवं भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती के अवसर पर बड़वानी जिले में 14 अप्रैल तक विभिन्न गौरवपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद पंचायत निवाली के ग्राम बुद्धगांव एवं मोगरीखेड़ा में 'हितग्राही सम्मेलन' आयोजित कर वक्ताओं द्वारा डॉ॰अम्बेडकर के जीवन,योगदान व विचारों को साझा किया ग्रामीण मौजूद रहे।