ऊना: डीसी ऊना ने बल्क ड्रग पार्क साइट का किया निरीक्षण, बोले- परियोजना स्थापित करने में हर गाइडलाइन का किया जा रहा पालन
हरोली में प्रस्तावित बल्क ड्रग पार्क की साइट का मंगलवर दोपहर को डीसी ऊना जतिन लाल ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना राज्य सरकार की पारदर्शी व पर्यावरणीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप है। सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही भ्रांतियों को निराधार बताते हुए उन्होंने भरोसा दिलाया कि इसका कोई दुष्प्रभाव स्थानीय लोगों या भूमि पर नहीं पड़ेगा।