ऊना: मंडी बाढ़ त्रासदी झेल रहे लोगों की मदद के लिए ऊना भाजपा ने भेजी घरेलू सामग्री से भरी गाड़ी
मंडी बाढ़ पीडि़तों की मदद को भाजपा ऊना ने बढ़ाया हाथ। मंगलवार को ऊना जिला इकाई ने रसोई के बर्तन, तिरपाल और रेन सूट्स जैसी जरूरी राहत सामग्री से भरी गाड़ी मंडी रवाना की। यह कदम प्रभावितों की तात्कालिक जरूरतें पूरी करने और संकट की घड़ी में मानवीय संवेदना प्रकट करने का प्रयास है। विधायक सतपाल सत्ती ने कहा कि आगे भी पार्टी के आदेश अनुसार मदद की जाएगी।