ऊना: विदेश भेजने के नाम पर युवकों से लाखों की ठगी, शिकायत के बाद चंडीगढ़ की एजुकेशन कंसल्टेंसी पर मामला दर्ज
ऊना के अंकित जरियाल ने विदेश भेजने के नाम पर चंडीगढ़ की यूरोपेन एजुकेशन कंसल्टेंट पर करीब 45 लाख की ठगी का आरोप लगाया है। विकास कंसल, जानवी उर्फ ज्योत्सना और तेजिंदर पर केस दर्ज हुआ है। आरोप है कि 30-40 युवाओं से करोड़ों वसूलने के बाद भी किसी को विदेश नहीं भेजा गया। पुलिस जांच कर रही है। सोमवार को मामले की पुष्टि एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने की है।