ऊना: श्री राम फाउंडेशन ने मंडी आपदा में मदद के लिए सिराज क्षेत्र में भेजी राहत सामग्री
सोमवार को हरोली की श्री राम फाउंडेशन ने मंडी जिले के सिराज, थुनाग सहित अन्य क्षेत्रों में बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री भेजी है। संस्था ने 50 राशन किट, 20 बर्तन किट, कपड़े, कंबल, जूते आदि जरूरतमंदों तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। फाउंडेशन के संस्थापक सतीश ठाकुर ने सभी से इस आपदा में मदद के लिए आगे आने की अपील की है।