ऊना: बरसाती तबाही से परेशान ग्रामीणों ने नाले के चैनलाइजेशन की मांग को लेकर DC के माध्यम से सरकार को भेजा ज्ञापन #jansamasya
अबादा-बराना और जनकौर गांवों के ग्रामीणों ने बरसात में हर साल होने वाली तबाही से निजात की मांग को लेकर डीसी कार्यालय तक रोष रैली निकाली। मंगलवार दोपहर को किसान योद्धा सरदार रुड़का सिंह समिति के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए ग्रामीणों ने नाले के करीब एक किलोमीटर हिस्से को चैनलाइज करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।