हरदोई: लेखपालों ने समाधान दिवस का किया बहिष्कार, सदर तहसील में धरना-प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
Hardoi, Hardoi | Nov 15, 2025 उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर जनपद के लेखपालों ने तहसील समाधान दिवस का बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन किया। वेतन उच्चीकरण, वेतन विसंगति दूर करने, मंडल स्तरीय स्थानांतरण,मोटरसाइकिल भत्ता और पदोन्नति सहित कई लंबित मांगों को लेकर यह विरोध प्रदर्शन किया गया।जनपद की सदर,शाहाबाद,बिलग्राम,सवायजपुर और संडीला तहसीलों के सभी लेखपाल इस विरोध कार्यक्रम में शामिल हुए।