हरदोई: महमदापुर गांव में मारपीट में लाठी-डंडों से घायल बुजुर्ग की 25वें दिन इलाज के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Hardoi, Hardoi | Nov 15, 2025 हरदोई के बेहटा गोेकुल थाना क्षेत्र के महमदापुर में 20 अक्तूबर को मारपीट के मामले में घायल बुजुर्ग की 25वें दिन शुक्रवार शाम मौत हो गई। मृतक के पुत्र ने 23 अक्तूबर को आरोपी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।बेहटा गोकुल क्षेत्र के महमदापुर निवासी राजेंद्र मजदूरी करते थे।मृतक के पुत्र के मुताबिक गांव निवासी कुलदीप राठौर से पिता राजेंद्र का विवाद हुआ था।