नाथनगर: टीएनबी कॉलेज के पास सघन वाहन जांच अभियान, कई वाहन चालकों के चालान काटे गए
ललमटिया थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने किया। शाम करीब साढ़े चार बजे चलाए गए इस अभियान के दौरान पुलिस ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन जांच की।