ओंकार गुर्जर की तलाश में गंगनहर में सर्च ऑपरेशन जारी
गाजियाबाद के थाना लोनी में दर्ज अपहरण के मुकदमे से संबंधित अपहृत युवक ओंकार पुत्र राममहर की तलाश में पुलिस लगातार अभियान चला रही है।
पुलिस के अनुसार थाना लोनी पुलिस, थाना निवाड़ी, थाना मुरादनगर और थाना मसूरी की टीमों के साथ मिलकर गंगनहर क्षेत्र में व्यापक सर्च ऑपरेशन चला रही है। तलाश के लिए करीब 20 टीमें गठित की गई हैं, जिनमें एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, स्थानीय गोताखोर और ड्रोन कैमरों की मदद ली जा रही है।
गंगनहर में विभिन्न स्थानों पर लगातार खोजबीन की जा रही है। फिलहाल ओंकार का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस हर संभावित स्थान पर तलाश अभियान चलाकर युवक का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
लोनी थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज।
ओंकार गुर्जर की तलाश में 20 टीमें लगीं।
एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और गोताखोर कर रहे सर्च।
ड्रोन कैमरों से भी निगरानी।
गंगनहर के कई स्थानों पर चल रहा खोज अभियान।
ओंकार गुर्जर की तलाश में गंगनहर खंगाल रही पुलिस, 20 टीमें सर्च ऑपरेशन में जुटीं।