Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cricket
Crimenews
gaurav68199
#news #newsupdate #viralvideos #newpost
Baghpat, Bagpat
| Jun 6, 2026
#news
#newsupdate
#viralvideos
#newpost
MORE NEWS
BAGHPAT DESK :- बागपत के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के मलकपुर गांव से एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें दो पक्षों के बीच हुई मारपीट साफ दिख रही है। पुलिस ने एक परिवार की शिकायत पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पड़ोसियों ने पहले अभद्रता की और फिर मारपीट की। इस दौरान महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई। शिकायत में बताया गया है कि पड़ोस के ही रहने वाले 8 से 10 लोगों ने उनके परिवार पर हमला किया। पुलिस कर रही मामले की जांच वायरल सीसीटीवी फुटेज में दर्जनों लोग हाथों में लाठी-डंडे लिए एक-दूसरे से भिड़ते दिख रहे हैं। एक महिला मारपीट में घायल होकर जमीन पर तड़पती हुई भी नजर आ रही है। इस मारपीट में कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है। हालांकि, पीड़ित परिवार का आरोप है कि अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है और उन पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। प�
Baghpat, Bagpat | Jun 6, 2026
#baghpatpoliceinnews #crimefreebaghpat #UPPolice https://t.co/CnaAXfTHp3
Bagpat, Uttar Pradesh | Jun 6, 2026
Omkar Kidnapping Case: पांच दिन से लापता ओमकार की हत्या का खुलासा, पंचायत में पिटाई के बदले की कहानी जानिए Ghaziabad News: जिस ओमकार को लोनी पुलिस तलाश कर रही थी, उसकी हत्या कर दी गई। गिरफ्तार किए गए आरोपी ने जो बयां किया, उसको सुनकर पुलिस सन्न रह गई। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के लोनी के गनौली गांव से अगवा ओमकार अपहरणकांड से पर्दा उठ गया। उसकी हत्या हो चुकी है। पंचायत में बेइज्जती का बदला लेने के लिए आरोपियों ने उसे गोली मार दी और शव गंगनहर में फेंक दिया। 50 हजार के इनामी मोहित की गिरफ्तारी से गुरुवार को पूरे हत्याकांड का खुलासा हुआ। वारदात के दिन आरोपी ओमकार को गोली मारने के बाद कार की डिग्गी में डालकर ले गए थे। Omkar Kidnapping Case पांच दिन से ओमकार को जिंदा तलाश रही पुलिस और परिजनों के सामने अब उसकी मौत की कहानी आ गई है। पकड़े गए मोहित ने बताया कि 20 मई को ओमकार के बेटे देवांश और सौरभ के बीच गाड़ी का पीछा करने को लेकर विवाद हुआ था। 29 मई को विक्की के घर पंचायत बैठी। वहां ओमकार ने सौरभ और उसके पिता विजेन्द्र को सबके सामने पीट दिया। इसी बेइज्जती का बदला लेने के लिए उसी रात खूनी खेल की पटकथा लिख दी गई। रातभर खेत में लगाई घात गिरफ्तार मोहित ने पुलिस को बताया कि वह गोपाल का बचपन का दोस्त है और गोपाल की सौरभ से गहरी दोस्ती है। पंचायत में हुई फजीहत से तिलमिलाए सौरभ, गौरव, गोपाल, बादलपुर के गौरव और मोहित ने रात में ही ओमकार को ठिकाने लगाने की ठान ली। सौरभ पिस्टल और तमंचा लेकर स्विफ्ट कार से पहुंचा। सभी ने टीला गांव के ठेके से शराब खरीदी और रातभर खेत में बैठकर घात लगाई। 30 मई को ओमकार की हत्या की थी मोहित ने बताया कि 30 मई की सुबह ओमकार रोज की तरह बाइक से चारा लेने निकला। निठोरा अंडरपास के नीचे उन्होंने उसे घेर लिया और उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद उन्होंने उसके शव को कार की डिग्गी में ठूंसा और रटौल के रास्ते भाग निकले। पहले हिंडन नदी के पास गए, लेकिन वहां भीड़ देखकर आगे बढ़ गए। आखिर में पूठखास पुल के पास गंगनहर के किनारे जंगल में ले जाकर शव को पानी में फेंक दिया। फरार चार अन्य आरोपियों को तलाश रही पुलिस डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि इस मामले में अब तक 17 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। पांचों मुख्य आरोपियों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित है। इनमें से मोहित को आज निठौरा गेट के पास से उस वक्त गिरफ्तार किया गया, जब वह गांव में घुसने की फिराक में था। मोहित के बयान के बाद गंगनहर में शव की तलाश शुरू कर दी गई है। गोताखोर और एनडीआरएफ की टीम मौके पर लगी है। बाकी चार फरार आरोपियों गौरव, सौरभ उर्फ भोला, गोपाल और बादलपुर निवासी गौरव की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
Baghpat, Bagpat | Jun 6, 2026
ओंकार गुर्जर की तलाश में गंगनहर में सर्च ऑपरेशन जारी गाजियाबाद के थाना लोनी में दर्ज अपहरण के मुकदमे से संबंधित अपहृत युवक ओंकार पुत्र राममहर की तलाश में पुलिस लगातार अभियान चला रही है। पुलिस के अनुसार थाना लोनी पुलिस, थाना निवाड़ी, थाना मुरादनगर और थाना मसूरी की टीमों के साथ मिलकर गंगनहर क्षेत्र में व्यापक सर्च ऑपरेशन चला रही है। तलाश के लिए करीब 20 टीमें गठित की गई हैं, जिनमें एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, स्थानीय गोताखोर और ड्रोन कैमरों की मदद ली जा रही है। गंगनहर में विभिन्न स्थानों पर लगातार खोजबीन की जा रही है। फिलहाल ओंकार का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस हर संभावित स्थान पर तलाश अभियान चलाकर युवक का पता लगाने का प्रयास कर रही है। लोनी थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज। ओंकार गुर्जर की तलाश में 20 टीमें लगीं। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और गोताखोर कर रहे सर्च। ड्रोन कैमरों से भी निगरानी। गंगनहर के कई स्थानों पर चल रहा खोज अभियान। ओंकार गुर्जर की तलाश में गंगनहर खंगाल रही पुलिस, 20 टीमें सर्च ऑपरेशन में जुटीं।
Baghpat, Bagpat | Jun 6, 2026