मानिकपुर: थाना मारकुंडी क्षेत्र में मध्य प्रदेश से आए दोस्त के साथ शराब पीकर डोडा माफी में हुई मारपीट, पुलिस ने की कार्रवाई
चित्रकूट के मानिकपुर में मंगलवार दोपहर 2 बजे मध्य प्रदेश के मझगवां निवासी विपिन यादव अपने मित्र रजनीश यादव के घर पहुंचा। दोनों ने साथ बैठकर शराब पी और नशे में गाली-गलौज कर झगड़ने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों का स्वास्थ्य परीक्षण कराकर शाम 4 बजे एसडीएम न्यायालय में पेश किया।